लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर हैदराबाद निगम के महापौर का चुनाव 11 फरवरी को

By भाषा | Updated: February 10, 2021 17:14 IST

Open in App

हैदराबाद, 10 फरवरी ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के महापौर और उप महापौर पद के चुनाव बृहस्पतिवार को होंगे। टीआरएस सबसे बड़ा दल है तो दोनों पद पर उसके उम्मीदवारों के जीतने की संभावना अधिक है।

निगम के पिछले साल दिसंबर में हुए चुनाव में तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस) ने 150 सीटों वाली जीएचएमसी में 56 सीटें जीतीं थी जबकि भाजपा को 48, एआईएमआईएम को 44 और कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं।

भाजपा के एक सदस्य की मौत होने के बाद उसकी सीटों की संख्या 47 रह गई है।

भाजपा प्रवक्ता के कृष्ण सागर राव ने कहा है कि वह महापौर और उपमहापौर, दोनों पदों के लिए अपने प्रत्याशी खड़े करेंगे।

उन्होंने दावा किया कि टीआरएस, एआईएमआईएम के साथ पर्दे के पीछे सौदा कर महापौर का पद का चुनाव जीतने की जुगत में है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा कि टीआरएस को जीएचएमसी चलाने के लिए जनादेश नहीं मिला है। यह त्रिकंशु था और काफी हद तक भाजपा की ओर झुका हुआ था।

टीआरएस के सूत्रों ने कहा कि उनके महापौर और उप महापौर पद के उम्मीदवारों के नाम सील बंद लिफाफे में उसके सदस्यों को दिए जाएंगे।

ऐसे लोकसभा के सदस्य और विधायक जिनका वोट शहर में है वे निगम के पदेन सदस्य हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एमएलसी और राज्यसभा के ऐसे सदस्य जिनका मत शहर में है, उन्हें जीएचएमसी का चयन करने का विकल्प दिया गया था, वे वोट कर पाएंगे।

तेलंगाना राज्य चुनाव आयोग ने बुधवार को बताया कि चुनाव 11 फरवरी को दोपहर साढ़े 12 बजे होगा। इससे एक घंटे पहले सभी पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी।

आयोग ने कहा अगर किसी वजह से 11 फरवरी को चुनाव नहीं होता है तो यह अगले दिन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!