लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव अपहृत कर लिया गया : संजय सिंह

By भाषा | Updated: July 1, 2021 16:47 IST

Open in App

प्रयागराज, एक जुलाई आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव योगी सरकार द्वारा अपहृत कर लिया गया है।

यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य कहां जाएंगे, किस पार्टी को मत देंगे, इसकी मैं कोई गारंटी नहीं ले सकता। बुलंदशहर में हमारी पार्टी के तीन सदस्यों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया और दबाव बनाया।’’

उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार 25 जिलों में निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए। आज तक उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं हुआ। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को मार-मार कर भगा दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आठ जुलाई से आठ अगस्त तक पूरे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है। इसमें 403 विधानसभा क्षेत्रों में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य हमने रखा है। पार्टी ने 403 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी बनाए हैं और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 25,000 सदस्य बनाने का लक्ष्य हमने रखा है।

संजय सिंह की उपस्थिति में भाजपा की मनरेगा सेल की अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) और भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य एवं इलाहाबाद उच्च न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता सुष्मिता राघव अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता