लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में जिला प्रमुखों का चुनाव संपन्‍न

By भाषा | Updated: December 10, 2020 20:41 IST

Open in App

जयपुर, 10 दिसंबर राजस्थान में 222 ग्राम पंचायतों में प्रधान व 20 जिला परिषदों में प्रमुख का चुनाव बृहस्पतिवार को हुआ। शुरुआती परिणाम के अनुसार 20 जिला परिषद में 10 में भाजपा, पांच में कांग्रेस व तीन में निर्दलीय उम्‍मीदवार जिला प्रमुख बने हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इन पदों के लिए नामांकन बृहस्पतिवार सुबह दस बजे से तीन बजे तक हुआ। तीन से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ व उसके बाद मतगणना हुई।

जिन बीस जिला परिषद् में जिला प्रमुख चुने जाने हैं उनमें 10 में भाजपा, पांच में कांग्रेस व तीन में निर्दलीय प्रत्‍याशी विजयी रहे हैं। बाकी के परिणाम अभी आने हैं।

उल्‍लेखनीय है कि राज्‍य के 21 जिलों में जिला परिषद की 636 सीटों पर कांग्रेस के 252 उम्मीदवार, भारतीय जनता पार्टी के 353, आरएलपी के 10, सीपीआईएम के दो और 18 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

वहीं 4371 पंचायत समिति सदस्यों में से कांग्रेस के 1852, भारतीय जनता पार्टी के 1989, बसपा के पांच, आरएलपी के 60, सीपीआईएम के 26 और 439 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान