लाइव न्यूज़ :

हरियाणा, महाराष्ट्र में चुनावी शोर समाप्त, 21 का मतदान, 24 को मतगणना, साथ में 17 राज्य में 51 सीट पर उपचुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2019 19:13 IST

अब 21 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। 24 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। इसके साथ ही 17 राज्य के 51 विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी होंगे। बिहार और महाराष्ट्र में 1-1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी संपंन्न होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में 1.82 करोड़ मतदाताओं को 1169 उम्मीदवारों के भाग्य का फ़ैसला करने का अधिकार होगा। इनमें 97.7 लाख पुरुष और 85 लाख महिला मतदाताओं के अलावा 724 अनिवासी भारतीय और 1.07 लाख सर्विस वोटर शामिल हैं।

हो हल्ला के बीच महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। अब 21 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। 24 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।

इसके साथ ही 17 राज्य के 51 विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी होंगे। बिहार और महाराष्ट्र में 1-1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी संपंन्न होंगे। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 21 अक्टूबर को होने वाले मतदान में राज्य के लगभग 1.82 करोड़ मतदाताओं को 1169 उम्मीदवारों के भाग्य का फ़ैसला करने का अधिकार होगा।

उत्तर प्रदेश सहित देश के 17 राज्य में 1 लोकसभा और 51 विधानसभा चुनाव है। बिहार में लोकसभा उपचुनाव होने वाला है। हरियाणा की अद्यतन मतदाता सूची एवं अन्य अहम आंकड़ों के बारे में निर्वाचन आयोग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी ब्योरे के मुताबिक़ राज्य मे कुल 1,82,82,570 मतदाता हैं। इनमें 97.7 लाख पुरुष और 85 लाख महिला मतदाताओं के अलावा 724 अनिवासी भारतीय और 1.07 लाख सर्विस वोटर शामिल हैं। राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए कुल 1169 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 1064 पुरुष, 104 महिलाएं और एक अन्य उम्मीदवार शामिल हैं। सर्वाधिक 25 उम्मीदवार हांसी सीट पर और सबसे कम छह उम्मीदवार अंबाला केंट और शाहबाद (सुरक्षित) सीट पर हैं।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिये सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए राज्य पुलिस पूरी तरह तैयार है। राज्य में तीन लाख से अधिक पुलिसकर्मियों और केन्द्रीय बलों को तैनात किया जा रहा है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चुनाव नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे। अधिकारी ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान के लिये पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। विशेष पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) मिलिंद भरांबे ने कहा कि नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में ड्रोनों के साथ-साथ कम से कम तीन हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस के दो लाख पुलिसकर्मियों के अलावा सीआईएसएफ, सीआरपीएफ और नगालैंड महिला पुलिस बल की 350 कंपनियों को भी तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य आरक्षित पुलिस बल की कम से कम 100 कंपनियों और राज्य होमगार्ड के 45,000 जवानों को 24 घंटे की ड्यूटी पर तैनात किया गया है। अधिकारी ने कहा कि अन्य राज्यों के 20,000 होमगार्ड जवानों को भी तैनात करने की मांग की गई है। 

चुनाव आयोग ने मुंबई में 21 अक्टूबर (मतदान के दिन) तक 63 निजी प्रतिष्ठानों को खुले रहने की अनुमति से इनकार कर दिया, क्योंकि वे चुनाव आयोग द्वारा वर्णित 'आपातकालीन सेवा श्रेणी' के तहत नहीं हैं। केवल 2 प्रतिष्ठानों को आपातकालीन सेवाओं के लिए खुले रहने की अनुमति दी गई।

हरियाणा में मतदान के दिन 75 हजार सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होगी : डीजीपी

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने शनिवार को बताया कि 21 अक्टूबर को राज्य विधानसभा के लिए होने जा रहे मतदान के लिए 75 हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। यहां जारी बयान में डीजीपी ने कहा कि बल शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठा रहा है।

उन्होंने कहा कि चुनाव तैयारियों के तहत पड़ोसी राज्य भी हरियाणा से लगती सीमा पर अधिकतम जवानों की तैनाती करेंगे ताकि अंतर राज्यीय सीमा को मतदान से पहले कारगर तरीके से सील किया जा सके। डीजपी ने कहा कि सभी क्षेत्रों के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों, महानिरीक्षकों, आयुक्तों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी तैनाती वाले इलाकों में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ें।

सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 130 कंपनियों को राज्य के सभी हिस्सों में तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय बलों के अलावा, 26,896 राज्य पुलिस के जवानों, 22,806 होमगार्ड, 7,936 विशेष पुलिस अधिकारियों और 6,001 पुलिस प्रशिक्षुओं की तैनाती सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

विर्क ने बताया कि अतिरिक्त बलों के साथ 21 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है। ये अधिकारी पहले से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात अधिकारियों के अलावा हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उड़न दस्ते की मदद से निगरानी बढ़ा दी गई है और अन्य निगरानी टीमें भी आचार संहिता उल्लंघन को रोकने के लिए खासतौर पर नकदी, शराब एवं अन्य समान बांटने से रोकने के लिए सक्रिय है। 

दिल्ली हरियाणा सीमा पर चुनाव से पहले निगरानी बढ़ी

हरियाणा में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, राष्ट्रीय राजधानी से लगने वाली सीमाओं को दिल्ली पुलिस ने सील कर दिया है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुष्क दिवसों के दौरान शराब के अवैध परिवहन को रोकने के लिए दिल्ली हरियाणा सीमा पर वाहनों की जांच शुरू हो चुकी है।

दिल्ली पुलिस की संयुक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिीम संभाग) शालिनी सिंह ने बताया, ‘‘आमतौर पर मतदान से 24 घंटे पहले सीमाओं को सील किया जाता है लेकिन इस बार हमने इसे पहले से शुरू कर दिया है और जांच तेज कर दी गयी है।’’ हरियाणा में विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होना है और मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। 

टॅग्स :हरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीनरेंद्र मोदीबीएसपीयोगी आदित्यनाथराजस्थानबिहारउत्तर प्रदेशसोनिया गाँधीराहुल गांधीRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है