लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव तीन जुलाई को

By भाषा | Updated: June 15, 2021 13:48 IST

Open in App

लखनऊ, 15 जून उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनावों की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी,कार्यक्रम के अनुसार तीन जुलाई को मतदान होगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष विभिन्न जिलों की जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से चुने जाते हैं ।

अधिसूचना के मुताबिक 26 जून को नामांकन होगा, इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 29 जून है। मतदान तीन जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा,इसके बाद मतगणना प्रारंभ की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में चार चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मत डाले गए थे। पहले चरण में 15 अप्रैल, दूसरे में 19 अप्रैल, तीसरे में 26 अप्रैल और चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान हुआ था।

राज्‍य में चारों चरणों में ग्राम पंचायत सदस्य के करीब सात लाख 32 हजार, ग्राम पंचायत प्रधान के 58,176, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 75,852 तथा जिला पंचायत सदस्य के 3,050 पदों के लिए मत डाले गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू