लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में नगर निगमों के महापौर पद का चुनाव अब 16 जून होगा: अधिकारी

By भाषा | Updated: May 31, 2021 21:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई दिल्ली में तीन नगर निगमों में महापौरों और उपमहापौरों पदों के चुनाव अब 16 जून को होंगे। हालांकि चुनाव कराया जाना शहर में कोविड लॉकडाउन की स्थिति पर निर्भर है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पूर्वी दिल्ली के महापौर निर्मल जैन ने बताया कि यहां सात जून तक लॉकडाउन के विस्तार को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 मई थी और मतदान आठ जून को होना था। अब नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख आठ जून तक बढ़ा दी गई है और चुनाव 16 जून को होंगे।’’

जैन ने कहा कि हालांकि तारीखें लॉकडाउन की स्थिति के अधीन हैं।

दिल्ली सरकार ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के मद्देनजर 19 अप्रैल को लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी।

निवर्तमान महापौर जय प्रकाश (उत्तर दिल्ली नगर निगम), अनामिका (दक्षिण दिल्ली नगर निगम) और निर्मल जैन (पूर्वी दिल्ली नगर निगम) हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह