Election Exit Poll Result 2024: कुछ ही देर में आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे, क्या होगा एनडीए बनाम इंडिया का रिजल्ट, देश कर रहा है इंतजार
By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 1, 2024 18:16 IST2024-06-01T18:10:05+5:302024-06-01T18:16:11+5:30
आज शाम शाम 6:30 बजे देश के कई मीडिया संस्थान अपने एग्जिट पोल के नतीजों को जारी करेंगे, जिनसे एनडीए बनाम इंडिया के चुनावी लड़ाई के संभावित परिणाम की एक झलक मिल सकेगी।

फाइल फोटो
Election Exit Poll Result 2024: लोकसभा की 543 सीटों के लिए सात चरणों में हुए मतदान के समापन के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगेंगे। एग्जिट पोल पर चुनाव आयोग का प्रतिबंध, जो 19 अप्रैल 2024 से लागू था, वो शाम 6:30 बजे हट जाएगा। इसके बाद कई मीडिया संस्थान तुरंत अपने एग्जिट पोल के नतीजों को जारी करेंगे, जिनसे एनडीए बनाम इंडिया के चुनावी लड़ाई के संभावित परिणाम की एक झलक मिल सकेगी।
समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार एग्जिट पोल मतदाताओं द्वारा मतदान केंद्रों से निकलने के तुरंत बाद किया जाने वाला सर्वेक्षण है। इन सर्वेक्षणों का उद्देश्य आधिकारिक परिणाम उपलब्ध होने से पहले चुनाव के परिणाम की भविष्यवाणी करना है।
हालांकि देश की सबसे विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने शुक्रवार को टेलीविजन चैनलों पर किसी भी लोकसभा एग्जिट पोल बहस में हिस्सा नहीं लेने की घोषणा कर दी है। कांग्रेस प्रवक्ता और मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा कि मतदाताओं ने अपना वोट डाल दिया है और उनका फैसला सुरक्षित हो गया है। खेड़ा ने कहा कि पार्टी को "टीआरपी के लिए अटकलों और झगड़े में शामिल होने का कोई कारण नहीं दिखता है।"
वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस का निर्णय इस बात की "स्पष्ट पुष्टि" है कि विपक्षी दल ने 2024 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल कर ली है। नड्डा ने मतदाताओं से शनिवार को सातवें और आखिरी चरण के मतदान में अपना वोट बर्बाद न करने का आग्रह किया, यह तर्क देते हुए कि कांग्रेस आमतौर पर तब बाहर निकलती है जब उसे अनुकूल परिणामों की उम्मीद नहीं होती है, लेकिन अगर वह ऐसा सोचती है तो उसे कोई पछतावा नहीं है।
हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को कहा कि इंडिया गठबंधन की अन्य सभी पार्टियां एग्जिट पोल के नतीजों में हिस्सा लेने के लिए स्वतंत्र हैं।
चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित प्रतिबंध अवधि के बाद बहुप्रतीक्षित एग्जिट पोल 2024 आज शाम 6.30 बजे के बाद आनी शुरू हो जाएंगी। लोकसभा चुनाव के अलावा आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी हुए हैं।
यह एग्जिट पोल एक्सिस माई इंडिया, टुडेज चाणक्य, आईपीएसओएस, सीवोटर, सीएसडीएस जैसी एजेंसियां एग्जिट पोल आयोजित करती हैं। एग्जिट पोल के नतीजों पर कभी भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए क्योंकि गलतियों की गुंजाइश हमेशा रहती है।