लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन विभाग ने विधानसभा उप चुनावों की तैयारी शुरू की

By भाषा | Updated: February 10, 2021 20:25 IST

Open in App

जयपुर, 10 फरवरी निर्वाचन विभाग ने राज्‍य की चार सीटों के लिए होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बुधवार को इस बारे में विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों से बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

गुप्ता ने बैठक में उपचुनावों को लेकर संबंधित नोडल अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि चुनाव लेकर कार्यक्रम की घोषणा होने के साथ ही संबंधित जिलों में आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी और ऐसे में आबकारी विभाग, पुलिस एवं नारकोटिक्स विभाग को और अधिक सतर्क और सजग रहना होगा।

बैठक में पुलिस नोडल अधिकारी को कानून व्यवस्था के लिए माकूल इंतजामात करने के साथ जिलेवार उड़नदस्‍ता बनाने और नकदी पर निगरानी रखने सहित बैठक में मौजूद अन्य विभागों को भी आवश्यक निर्देश दिए।

उल्‍लेखनीय है कि राज्‍य की सुजानगढ़ चूरू, राजसमंद, सहाड़ा भीलवाड़ा व वल्‍लभनगर उदयपुर विधानसभा सीट से निर्वाचित विधायकों का निधन हो चुका है। इनमें से तीन सीटें कांग्रेस व एक भाजपा के पास थी। यहां अब उपचुनाव होना है। राज्‍य की 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 104 विधायक हैं जिनमें छह वे विधायक भी शामिल हैं जो बसपा के टिकट पर जीते थे लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। भाजपा के 71 विधायक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर