लाइव न्यूज़ :

एजेंटों, उम्मीदवारों के लिये निर्वाचन आयोग के कोविड दिशानिर्देश “बिना सोचा समझा कदम” : तृणमूल

By भाषा | Updated: April 28, 2021 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने वर्तमान विधानसभा चुनावों के दौरान मतगणना एजेंटों के लिये कोविड दिशानिर्देशों को लेकर जारी निर्वाचन आयोग की हालिया अधिसूचना को “बिना सोचे समझे” उठाया गया कदम करार दिया और आदेश में कई विरोधाभासों को इंगित किया।

आदेश में, निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि मतगणना कक्ष में प्रवेश से पहले चुनाव एजेंट, मतगणना एजेंट और/या उम्मीदवार को कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट जमा करनी होगी।

टीएमसी ने निर्वाचन आयोग को लिखे एक पत्र में कहा, “हालांकि निगेटिव रिपोर्ट पेश करने के लिये दिये गए समय में कहा गया है कि मतगणना शुरू होने के 48 घंटे के अंदर ऐसा करना है, जिसका प्रभावी रूप से मतलब हुआ चार मई 2021 तक। कृपया अपनी मंशा साफ कीजिए।”

पत्र में यह भी कहा गया है कि निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों से 29 मई की शाम पांच बचे तक मतगणना एजेंटों के नाम की सूची सौंपने को कहा है, निर्देश के मुताबिक, “रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाने की स्थिति में” ऐसे मतगणना एजेंट को बदलने का प्रावधान है।

पार्टी ने कहा, “दूसरे शब्दों में, निर्देशों के मुताबिक जिस मतगणना एजेंट का नाम दिया गया है अगर वह कोविड संक्रमित पाया जाता है तो ऐसी स्थिति में कृपया स्पष्ट करें कि प्रक्रिया क्या होगी और ऐसे मतगणना एजेंट को बदलने की समय सीमा क्या होगी।”

टीएमसी ने पत्र में कहा, “हम आपका आह्वान करते हैं कि कृपया उपरोक्त चिंताओं का तत्काल निराकरण करें और चीजों को स्पष्ट करें।”

निर्वाचन आयोग ने दो मई को होने वाली मतगणना के लिये बुधवार को अपने नवीनतम दिशानिर्देश में कहा कि उम्मीदवार या उनके एजेंटो को कोरोना वायरस नहीं होने संबंधी रिपोर्ट या कोविड-19 टीकों की दोनों खुराक लगी होने संबंधी रिपोर्ट के बिना मतगणना कक्ष में जाने नहीं दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू