लाइव न्यूज़ :

चुनाव में दिव्यांगजनों की भागीदारी बढ़ाने के लिए बाधाओं को दूर करने के वास्ते निर्वाचन आयोग का सम्मेलन

By भाषा | Updated: September 21, 2021 22:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली,21 सितंबर अगले वर्ष पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को ऑनलाइन बैठक की जिसका मकसद वर्तमान की सुविधाओं का आकलन करना और चुनाव में दिव्यांगजनों की भागीदारी बढ़ाने के लिए बाधाओं को दूर करने संबंधी रणनीतियों पर चर्चा करना था।

निर्वाचन आयोग के महासचिव उमेश सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब निर्वाचन आयोग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रहा है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारियों समेत विभिन्न पक्षकारों से प्राप्त सूचनाओं को योजनाओं और चुनाव की तैयारियों में शामिल किया जाएगा ताकि दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए चुनाव को पहुंच योग्य ,समावेशी और मतदाता अनुकूल बनाया जा सके।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने दिव्यांगजनों के लिए चुनावों को अधिक समावेशी, सुलभ और मतदाता अनुकूल बनाने की चुनाव आयोग की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि आयोग प्रथम पक्षकारों अर्थात मतदाताओं की निर्णय लेने की भूमिका को महत्व देता है, जिनमें दिव्यांगजन शामिल हैं और जो चुनावी प्रक्रिया में अहम भूमिका निभा सकते हैं और जिन्हें अहम भूमिका निभानी चाहिए।

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों के अधिकार अधिनियम 2016 में कहा गया है कि सभी मतदान केंद्रों को दिव्यांगजनों के लिए सुलभ बनाना सुनिश्चित किया जाए और चुनावी प्रक्रिया से संबंधित सभी सामग्री को आसानी से समझने योग्य बनाया जाए।

चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे ने सामुदायिक सहायता प्रणालियों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

वर्तमान में लगभग 77.4 लाख दिव्यांगजन पंजीकृत मतदाता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?