लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर कोविड-19 के दौरान चुनाव प्रचार को लेकर सुझाव मांगे

By भाषा | Updated: July 18, 2020 01:04 IST

बिहार के विभिन्न विपक्षी राजनीतिक दलों ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से कहा कि वह मतदाताओं को आश्वस्त करे कि आगामी विधानसभा चुनाव संक्रमण के फैलने का बड़ा कारण नहीं बनेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देEC ने राजनीतिक दलों से कोविड-19 के दौरान होने वाले चुनावों के प्रचार को लेकर ''राय और सुझाव'' मांगे आयोग ने एक पन्ने के अपने पत्र में राजनीतिक दलों से 31 जुलाई तक जवाब देने के लिये कहा।

नयी दिल्ली: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर कोविड-19 के दौरान देश में होने वाले आगामी चुनावों के प्रचार को लेकर ''राय और सुझाव'' मांगे हैं। आयोग ने एक पन्ने के अपने पत्र में राजनीतिक दलों से 31 जुलाई तक जवाब देने के लिये कहा।

इस साल कुछ राज्यों में उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं। आयोग ने ''देश में कोविड-19 के मौजूदा हालात'' की ओर इशारा करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारें सुरक्षा सुनिश्चित करने और देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये आपदा प्रबंधन अधिनियम,2005 तथा कुछ अन्य कानूनों के तहत दिशा-निर्देश जारी कर चुकी हैं।

चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को 31 जुलाई 2020 तक अपनी राय और सुझाव भेजने के लिये कहा है ताकि महामारी के दौरान होने वाले चुनावों में राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा प्रचार किये जाने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश तैयार किये जा सकें।

बिहार के विभिन्न विपक्षी राजनीतिक दलों ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से कहा कि वह मतदाताओं को आश्वस्त करे कि आगामी विधानसभा चुनाव संक्रमण के फैलने का बड़ा कारण नहीं बनेंगे। साथ ही उन्होंने शारीरिक दूरी सुनिश्चित करने के लिये प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 250 तक सीमित करने का भी अनुरोध किया।

विपक्षी दलों ने आज शाम आयोग के अधिकारियों के साथ डिजिटल बैठक की। इससे पहले उन्होंने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपकर राज्य में कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात की ओर ध्यान दिलाया था। 

टॅग्स :चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो