लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों को कोविड-19 के दिशानिर्देशों के उल्लंघन पर चेताया

By भाषा | Updated: May 2, 2021 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई निर्वाचन आयोग ने रविवार को राजनीतिक दलों से कहा कि मतों की गिनती के बाद भीड़ जुटाने और जश्न मनाए जाने को लेकर प्रतिबंध संबंधी उसके आदेश का चुनावी राज्यों में उल्लंघन हो रहा है।

आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं को कोविड-19 सभी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने से रोकें।

राज्यों में जारी मतगणना के बीच कुछ जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने और जश्न मनाए जाने संबंधी आ रही खबरों के बीच आयोग ने राजनीतिक दलों के प्रमुखों को पत्र भेजा है और अपने आदेशों का हो रहे उल्लंघन की याद दिलाई है।

आयोग ने पत्र में लिखा, ‘‘आयोग के ध्यान में लाया गया है कि निर्देशों और परामर्श के बावजूद कुछ राज्यों में कुछ स्थानों पर विजय जुलूस निकाले जा रहे हैं और जश्न मनाया जा रहा है जबकि चुनाव आचार संहिता तक इस पर प्रतिबंध लगाया गया है।’’

आयोग ने इन दिशानिर्देशों के उल्लंघन करने पर राजनीतिक दलों के प्रति अप्रसन्नता जाहिर की।

आयोग ने कहा, ‘‘यह जरूरी है कि आप अपने राजनीतिक प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों को सख्ती से दिशानिर्देशों का पालन करने को कहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह