लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में तीन पुलिस अधिकारियों का तबादला किया

By भाषा | Updated: March 31, 2021 19:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली/चेन्नई, 31 मार्च निर्वाचन आयोग (ईसी) ने बुधवार को "प्रतिकूल जानकारी’’ मिलने के बाद चुनावी प्रदेश तमिलनाडु में तीन पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश दिया। इनमें दो अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रैंक के हैं।

चुनाव आयोग ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव को भेजे पत्र में आईजी सेंट्रल एचएम जयराम, आईजी पश्चिम दिनाकरन और कोयंबटूर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अरुल अरासु के स्थानांतरण का निर्देश दिया। इस पत्र की प्रति राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को भी भेजी गयी है।

आयोग ने कहा कि जयराम, दिनाकरन और अरासु को अगली नियुक्ति तक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुख्यालय से संबद्ध किया जाएगा।

इसके साथ ही आयोग ने ए अरुण को तिरुचिरापल्ली सिटी का पुलिस आयुक्त पद पर नियुक्त करने का भी निर्देश दिया।

तमिलनाडु में 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए छह अप्रैल को एकल चरण में चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए