लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में और पुलिस अधिकारियों का तबादला किया

By भाषा | Updated: April 26, 2021 14:24 IST

Open in App

कोलकाता, 26 अप्रैल निर्वाचन आयोग (ईसी) ने पश्चिम बंगाल में कुछ और पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। ये तबादले सोमवार को विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान से ठीक पहले किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि आर्थिक अपराध निदेशालय के निरीक्षक शांतनु सिन्हा बिस्वास का तबादला जलपाईगुड़ी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के कार्यालय में बतौर अपराध निरीक्षक किया गया है।

भाजपा ने सिन्हा पर डाक मतपत्रों में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।

रविवार रात को जारी स्थानांतरण आदेश के मुताबिक आसनसोल-दुर्गापुर के सहायक आयुक्त रहे श्रीमंत कुमार बंदोपाध्याय का तबादला कर उन्हें बोलपुर का सब डिविजनल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बनाया गया है।

बोलपुर के मौजूदा एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार हाल में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

आदेश के मुताबिक कृष्णानगर पुलिस जिले के कृष्णागंज के सर्किल इंस्पेक्टर निहार रंजन रॉय को मुर्शिदाबाद पुलिस थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, अब तक इस पद पर आतिश दास थे।

दास को पुलिस निदेशालय भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग ने चुनाव के दौरान कई अधिकारियों के तबादले किए हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए आठ चरणों में मतदान कराया जा रहा है और मतों की गिनती दो मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद