लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग दूरस्थ मतदान का परीक्षण जल्द शुरू करेगा: मुख्य चुनाव आयुक्त

By भाषा | Updated: January 25, 2021 13:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जनवरी मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा है कि मतदाताओं के लिए दूरस्थ मतदान सुविधा के परीक्षण जल्द शुरू किए जाएंगे।

निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस के मौके पर प्रत्येक साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। यह 11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। इस अवसर पर अपने संदेश में अरोड़ा ने कहा कि दूरस्थ मतदान को लेकर शोध परियोजना आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के साथ शुरू की जा चुकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस दिशा में अच्छी प्रगति हुई है तथा परीक्षण जल्द शुरू किए जाएंगे।’’

अरोड़ा ने रविवार यह भी बताया कि विदेश में रह रहे भारतीय मतदाताओं को डाक मत पत्र की सुविधा देने के आयोग के प्रस्ताव पर कानून मंत्रालय विचार कर रहा है।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग आईआईटी मद्रास के साथ मिलकर ऐसी नई तकनीक पर काम कर रहा है जिसके जरिए दूर दराज के क्षेत्रों में रह रहे मतदाताओं को मतदान करने के लिए तय मतदाता केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे दूर रह कर भी मतदान कर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे