लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का थोड़ी देर में होगा ऐलान, चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

By विनीत कुमार | Updated: November 3, 2022 12:04 IST

निर्वाचन आयोग आज गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसके लिए दिन में 12 बजे चुनाव आयोग की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने गुरुवार को दिन में 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान संभव।पिछले महीने चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश के चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था।हिमाचल के साथ गुजरात की तारीखों का ऐलान नहीं करने पर कई विपक्षी दलों ने सवाल खड़े किए थे।

नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम का ऐलान आज निर्वाचन आयोग कर सकता है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार इसके लिए चुनाव आयोग ने आज 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इससे पहले पिछले महीने चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश के चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था।

हिमाचल में एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा जबकि आठ दिसंबर को मतगणना की जाएगी। इसकी घोषणा चुनाव आयोग ने 14 अक्टूबर को की थी। चुनाव आयोग ने हालांकि गुजरात विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा नहीं की, जिसे लेकर कई विपक्षी दलों ने सवाल उठाए थे।

गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी को समाप्त हो रहा है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल आठ जनवरी को समाप्त होगा। हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव की घोषणा ना करने पर निर्वाचन आयोग ने कहा था कि परंपरा, मतदान की तारीखों में अंतर और मौसम सहित विभिन्न कारकों पर विचार के बाद यह फैसला लिया गया। 

2017 में दो चरण में हुए थे गुजरात चुनाव

दूसरी ओर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा इसलिए नहीं की गई ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और बड़े-बड़े वादे करने तथा उद्घाटन करने का समय मिल जाए।

इससे पहले साल 2017 में आयोग ने 12 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में और 25 अक्टूबर को गुजरात में विधानसभा चुनाव का ऐलान किया था। दोनों राज्यों में मतों कि गिनती 18 दिसंबर को हुई थी। पिछली बार गुजरात चुनाव दो चरणों में कराए गए थे। इसके लिए 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को मतदान हुआ था। 

गुजरात में भाजपा, आप और कांग्रेस में टक्कर

गुजरात में पिछले करीब 25 साल से भाजपा सत्ता में है। हालांकि पिछले बार 2017 में कांग्रेस ने पिछले कुछ दशकों में राज्यों में अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद भाजपा सरकार में वापसी करने में कामयाब रही थी। इस बार आम आदमी पार्टी भी गुजरात चुनाव के लिए मैदान में है और कड़ी चुनौती पेश करती नजर आ रही है।

गुजरात विधानसभा में 182 सीटें हैं और किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 92 सीटों की जरूरत है। पिछले चुनाव में भाजपा ने 99 सीटें जीती थी जबकि कांग्रेस ने 77 सीटों पर कब्जा किया था। 6 सीट अन्य के खाते में गए थे। इस तरह भाजपा लगातार छठी बार राज्य में सरकार बनाने में कामयाब हुई थी।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं