लाइव न्यूज़ :

मतदाताओं की समावेशी भागीदारी पर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार आयोजित करेगा निर्वाचन आयोग

By भाषा | Updated: November 25, 2021 16:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर निर्वाचन आयोग मतदाताओं की समावेशी भागीदारी पर शुक्रवार को एक अंतरराष्ट्रीय वेबिनार की मेजबानी करेगा, जिसमें चुनाव प्रबंधन वाले निकाय मतदान में महिलाओं, दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए अपनाए जाने वाले सर्वश्रेष्ठ तरीकों पर विचार-विमर्श करेंगे।

आयोग ‘एसोसिएशन ऑफ वर्ल्ड इलेक्शन बॉडीज’ (ए-डब्ल्यूईबी) की उसकी अध्यक्षता के दो साल पूरे होने के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित करेगा।

आयोग ने एक बयान में बताया कि चार अंतरराष्ट्रीय संगठनों - इंटरनेशनल आइडिया, इंटरनेशनल फाउंडेशन ऑफ इलेक्टोरल सिस्टम (आईएफईएस), एसोसिएशन ऑफ वर्ल्ड इलेक्शन बॉडीज (ए-डब्ल्यूईबी) और यूरोपियन सेंटर फॉर इलेक्शन और दुनियाभर के 24 देशों के करीब 100 प्रतिनिधि इस वेबिनार में भाग लेंगे। इस वेबिनार में करीब 20 राजनयिकों के भी भाग लेने की उम्मीद है।

पहले सत्र की सह-अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा, मॉरीशस के निर्वाचन आयुक्त मोहम्मद इरफान अब्दुल रहमान और बांग्लादेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के एम नूरुल हुडा करेंगे। दूसरे सत्र की सह-अध्यक्षता निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और भूटान के निर्वाचन आयोग के आयुक्त दाशो उग्येन चेवांग करेंगे। तीसरे सत्र की सह-अध्यक्षता निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडे और श्रीलंका के निर्वाचन आयोग के सदस्य एम एम मोहम्मद करेंगे।

बयान में कहा गया, ‘‘यह अंतरराष्ट्रीय वेबिनार सभी प्रतिभागियों को महिलाओं, दिव्यांगजन और वृद्धजन की चुनावी भागीदारी बढ़ाने के लिए अपनाए जा सकने वाले सर्वश्रेष्ठ तरीकों और पहलों पर विचारों का आदान-प्रदान करने और एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने का अवसर प्रदान करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?