लाइव न्यूज़ :

चुनाव के बीच बीपीएफ उम्मीदवार के भाजपा में शामिल होने पर शनिवार को सुनवाई करेगा चुनाव आयोग

By भाषा | Updated: April 2, 2021 22:02 IST

Open in App

गुवाहाटी, दो अप्रैल बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के उम्मीदवार रंगजा खुंगूर बासुमतरी के असम में विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर भारतीय निर्वाचन आयोग शनिवार को सुनवाई करेगा।

एक सूत्र ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि चुनाव आयोग (ईसीआई) शनिवार दोपहर 12 बजे इस मामले में सुनवाई करेगा।

असम में तीसरे चरण के मतदान से पहले बासुमतरी ने अपनी पार्टी छोड़ दी और बृहस्पतिवार को वह भाजपा में शामिल हो गये। वह तामुलपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं जहां तीसरे चरण में मतदान होगा।

चुनाव आयोग दिल्ली में बीपीएफ द्वारा बृहस्पतिवार को की गयी शिकायत पर कार्रवाई कर रहा है।

बासुमतरी कथित तौर पर दो दिन तक लापता थे और बुधवार की आधी रात को वह वरिष्ठ भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा से मिले।

सरमा ने ट्वीट किया कि उन्होंने बीपीएफ उम्मीदवार से मुलाकात की है और वह भाजपा में शामिल होंगे।

बीपीएफ असम में हो रहे चुनाव में विपक्षी कांग्रेस की सहयोगी है।

बासुमतरी ने एक स्थानीय टीवी चैनल से कहा कि उन्होंने बीपीएफ से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है क्योंकि पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान धन के मामले में उनकी कोई मदद नहीं की।

बासुमतरी ने कहा कि तकनीकी कारणों से अब उम्मीदवारी वापस लेना संभव नहीं है, लेकिन वह भाजपा की सहयोगी यूपीपीएल के उम्मीदवार लेहो राम बोरो का समर्थन करेंगे।

इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि बासुमतरी भाजपा द्वारा धमकी दिए जाने की वजह से गायब हो गये थे।

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारत में चुनाव के दौरान कहीं भी इस तरह की अनैतिक गतिविधियां नहीं हुईं। आप (भाजपा) गलत तरीकों से चुनाव जीतना चाहते हैं। यह फासीवादी मानसिकता है और यही भाजपा की शिक्षा है।’’

तिवारी ने कहा, ‘‘वह पार्टी लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रणाली में भरोसा नहीं करती।’’

उन्होंने मांग की कि राज्य की भाजपा सरकार जनता को बताए कि दो दिन तक बासुमतरी के साथ क्या हुआ।

उन्होंने चुनाव आयोग से इस घटनाक्रम पर विस्तार से जांच की मांग की।

इस बीच सूत्रों ने कहा कि सरमा ने इस मामले में चुनाव आयोग को अपना जवाब भेज दिया है। हालांकि उनके जवाब में क्या कहा गया है, उसकी जानकारी अभी नहीं मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग