लाइव न्यूज़ :

कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने का निर्देश दे निर्वाचन आयोग : कांग्रेस

By भाषा | Updated: April 2, 2021 19:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अप्रैल कांग्रेस ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि वह केंद्र सरकार को देश भर में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण से संबंधित प्रमाणपत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाने का निर्देश दे क्योंकि यह ‘चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन’ है।

पार्टी के एक प्रतनिधिमंडल ओर से इस संदर्भ में आयोग को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन पर कांग्रेस नेताओं रणदीप सुरजेवाला, अश्विनी कुमार, अजय माकन, प्रणव झा और अमन पंवार के हस्ताक्षर हैं।

कांग्रेस ने ज्ञापन में आरोप लगाया है, ‘‘मौजूदा विधानसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने और भाजपा के प्रचार के लिए आधिकारिक मशीनरी का खुलकर दुरुपयोग किया है।’’

मुख्य विपक्षी पार्टी ने निर्वाचन आयोग को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है, ‘‘कोविड के टीकाकरण से जुड़े प्रमाणपत्र में प्रधानमंत्री की तस्वीर है । यह देश भर के स्वास्थ्यकर्मियों के त्याग एवं कड़ी मेहनत को कमतर करना है...यह चुनाव आचार संहिता और आयोग की ओर से इस बारे में दिए गए पहले के निर्देश का उल्लंघन है।’’

कांग्रेस ने आग्रह किया कि निर्वाचन आयोग केंद्र सरकार को निर्देश दे कि देश भर में टीकाकरण से संबंधित प्रमाणपत्र से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाई जाए।

उधर, असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सहयोगी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने भी निर्वाचन आयोग में एक प्रतिवेदन देकर आग्रह किया कि प्रदेश की तमूलपुर विधानसभा सीट से उसे नया उम्मीदवार उतारने की अनुमति दी जाए क्योंकि उसके प्रत्याशी ने चुनाव के बीच में ही पाला बदल लिया है।

गौरतलब है कि इस सीट से बीपीएफ के प्रत्याशी रंगजा खुंगुर बासुमतारी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले ही बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए। बासुमतारी जिस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, वहां पर छह अप्रैल को मतदान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा