लाइव न्यूज़ :

कौन करेगा शिवसेना का नेतृत्व, 8 अगस्त तक उद्धव-शिंदे खेमे को चुनाव आयोग के सामने पेश करने होंगे सबूत

By अनिल शर्मा | Updated: July 23, 2022 09:38 IST

शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट ने निर्वाचन आयोग (ईसी) को पत्र लिखकर पार्टी का चुनाव चिह्न ‘धनुष-बाण’ आवंटित करने की मांग की है। चुनाव आयोग को लिखे पत्र में शिंदे खेमा ने दावा किया कि उसके पास 55 में से 40 विधायकों और 18 लोकसभा सांसदों में से 12 का समर्थन है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने 8 अगस्त तक दोनों खेमे को दस्तावेजी सबूत देने को कहा हैचुनाव आयोग ने कहा कि दोनों समूहों द्वारा दस्तावेजी साक्ष्य और लिखित बयान के बाद ही अगला कदम उठाएगाएकनाथ शिंदे खेमा निर्वाचन आयोग को भेजे एक पत्र में असल शिवसेना होने का दावा किया है

नई दिल्ली: शिवसेना पर नियंत्रण के लिए उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच लड़ाई एक नए चरण में चली गई है - दोनों को यह साबित करने के लिए दस्तावेजी सबूत देने होंगे कि पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा। चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों को 8 अगस्त तक दस्तावेज देने को कहा है, जिसके बाद संवैधानिक संस्था मामले की सुनवाई करेगी। दोनों पक्षों को पार्टी में विवाद पर अपने विचारों का विवरण देते हुए लिखित बयान भी देना होगा

गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे ने पिछले महीने लगभग 40 विधायकों और भाजपा के समर्थन से एक नई सरकार बनाई। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस नए सेट-अप में शिंदे के डिप्टी बने। शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट ने निर्वाचन आयोग (ईसी) को पत्र लिखकर पार्टी का चुनाव चिह्न ‘धनुष-बाण’ आवंटित करने की मांग की है। निर्वाचन आयोग को भेजे एक पत्र में शिंदे गुट ने असल शिवसेना होने का दावा किया है और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर द्वारा दी गई मान्यता का हवाला दिया है। चुनाव आयोग को लिखे पत्र में शिंदे खेमा ने दावा किया कि उसके पास 55 में से 40 विधायकों और 18 लोकसभा सांसदों में से 12 का समर्थन है।

उद्धव और शिंदे खेमे को नोटिस में चुनाव आयोग ने कहा  "... यह स्पष्ट है कि शिवसेना में एक विभाजन है, जिसमें से एक समूह का नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे हैं और दूसरे समूह का नेतृत्व उद्धव ठाकरे कर रहे हैं, दोनों समूह अपने साथ असली शिवसेना होने का दावा करते हैं।''

चुनाव आयोग ने नोटिस में आगे कहा है,  ''दोनों प्रतिद्वंद्वी समूहों को एक समान स्थिति में रखने के लिए और उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए, और पिछली प्राथमिकता के आधार पर, आयोग ने निर्देश दिया है कि प्रतिद्वंद्वी समूहों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया जाए और उत्तर / लिखित प्रस्तुतियाँ आमंत्रित की जाएं।''

चुनाव आयोग ने कहा कि दोनों समूहों द्वारा दस्तावेजी साक्ष्य और लिखित बयान प्राप्त करने के बाद ही वह” पर्याप्त सुनवाई ” के लिए अगला कदम उठाएगा।

गौरतलब है कि शिंदे ने मंगलवार को राहुल शेवाले को लोकसभा में पार्टी का नेता घोषित किया था और पांच बार की सदस्य भावना गवली को मुख्य सचेतक के रूप में बनाए रखा था। लोकसभा अध्यक्ष ने शेवाले को संसद के निचले सदन में शिवसेना के नेता के रूप में मान्यता प्रदान की। इससे पहले, शिवसेना के उद्धव ठाकरे धड़े ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि पार्टी के नाम और उसके चुनाव चिह्न पर दावों के लिए कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके विचार को सुना जाये।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेएकनाथ शिंदेचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है