लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग के दल ने की असम में चुनाव तैयारियों की समीक्षा

By भाषा | Updated: February 16, 2021 21:24 IST

Open in App

गुवाहाटी, 16 फरवरी चुनाव आयोग के महानिदेशक धमेंद्र शर्मा की अगुवाई में उसके वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल असम में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए असम आया है।

मंगलवार को यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार शर्मा के साथ चुनाव आयोग के वरिष्ठ प्रधान सचिव नरेंद्र एन बुटोलिया, सचिव अजोय कुमार वर्मा भी हैं।

दल ने 18-20 जनवरी के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा की गयी राज्य की यात्रा के बाद उठाये गये कदमों की समीक्षा की। उसने मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाओं, अनुषांगिक मतदान केंद्रों, खासकर कम मतदान प्रतिशत के संदर्भ में लक्षित व्यवस्थित मतदाता जागरूकता एवं चुनाव सहभागिता गतिविधियां आदि की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की।

दल ने कोविड-19 नियमों के अनुपालन के साथ दिव्यांगों और 80 साल से अधिक उम्र के बुर्जुगों को मतदान में सहुलियत देने पर बल दिया।

चुनाव आयोग की यह टीम रविवार शाम राज्य में पहुंची और यह सोमवार सुबह को नगांव और कामरूप जिलों में कुछ मतदान केंद्रों पर गयी। उसने 11 जिलों के अधिकारियों एवं प्रवर्तन विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक की।

दल ने बाकी 22 जिलों के उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ वहां की स्थिति एवं चुनाव तैयारियों के मूल्यांकन के लिए वीडियो कांफ्रेंस की।

कानून व्यवस्था के सिलसिले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं सीआरपीएफ अधिकारियों के साथ भी इस दल की बैठक हुई।

दल की तीन दिवसीय यात्रा मुख्य सचिव जिष्णु बरूआ और राज्य के विभिन्न विभागों के सचिवों के साथ बैठक के साथ समाप्त हुई।

राज्य की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए मार्च अप्रैल में चुनाव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग