लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय दल के दर्जे को लेकर भाकपा, तृणमूल कांग्रेस और राकांपा को सुनवाई के लिए बुलाया

By भाषा | Updated: August 30, 2019 06:07 IST

राकांपा, तृणमूल कांग्रेस और भाकपा को स्थापित नियमों के अनुसार तीनों दलों को नौ सितंबर को चुनाव आयोग के सामने निजी रूप से अपना पक्ष पेश करने का मौका दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), तृणमूल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को चुनाव आयोग ने व्यक्तिगत सुनवाई के लिए अगले महीने बुलाया है। आयोग ने उन्हें पहले नोटिस जारी कर पूछा था कि लोकसभा चुनाव में उनके प्रदर्शन के बाद उनका राष्ट्रीय दल का दर्जा क्यों न वापस ले लिया जाए।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), तृणमूल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को चुनाव आयोग ने व्यक्तिगत सुनवाई के लिए अगले महीने बुलाया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। आयोग ने उन्हें पहले नोटिस जारी कर पूछा था कि लोकसभा चुनाव में उनके प्रदर्शन के बाद उनका राष्ट्रीय दल का दर्जा क्यों न वापस ले लिया जाए।

आयोग के इस नोटिस के बाद राकांपा, तृणमूल कांग्रेस और भाकपा के सामने राष्ट्रीय दल का दर्जा खो जाने की आशंका पैदा हो गयी है। सूत्रों ने बताया कि स्थापित नियमों के अनुसार तीनों दलों को नौ सितंबर को चुनाव आयोग के सामने निजी रूप से अपना पक्ष पेश करने का मौका दिया गया है।

इस महीने के प्रारंभ में तीनों ने नोटिस का जवाब दिया था और राष्ट्रीय पार्टी के अपने दर्जे का बचाव किया था। समझा जाता है कि भाकपा ने कहा कि कांग्रेस के बाद देश में वह सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है जो लोकसभा में मुख्य विपक्षी दल रहा था।

भले ही उसने हाल के लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया हो लेकिन वह कई राज्यों में सत्ता में रही है और संविधान को मजबूत करने में अहम भूमिका निभायी है। समझा जाता है कि तृणमूल ने कहा है कि उसे 2014 में राष्ट्रीय दल का दर्जा दिया गया और कम से कम 2024 तक यह दर्जा जारी रहना चाहिए। 

टॅग्स :चुनाव आयोगसीपीआईएमटीएमसीराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी