लाइव न्यूज़ :

बंगाल में नगर निकाय चुनाव की तारीख पर पुनर्विचार करे चुनाव आयोग : भाजपा

By भाषा | Updated: December 29, 2021 22:01 IST

Open in App

कोलकाता, 29 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कोविड-19 महामारी की तीसरी संभावित लहर के मद्देनजर राज्य चुनाव आयोग से चार नगर निगमों के आगामी चुनाव की तारीख पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। बंगाल में चार नगर निगमों के लिए अगले वर्ष 22 जनवरी को चुनाव होने हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान पर राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सवाल किया कि क्या केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार भी पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को स्थगित कर देगी।

दरअसल, पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग ने सिलीगुड़ी, चंदननगर, विधाननगर और आसनसोल नगर निगमों के लिए चुनाव 22 जनवरी को कराने की सोमवार को घोषणा की थी।

मजूमदार ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, " राज्य चुनाव आयोग ने चार नगर निगम क्षेत्रों के लिए चुनावों की तारीख की घोषणा कर दी है। लेकिन, मौजूदा समय में राज्य में कोविड-19 के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसलिए हम चुनाव आयोग से तारीखों पर पुनर्विचार करने की मांग करते हैं। चुनाव आयोग स्वास्थ्य विशेषज्ञों से इस मामले पर सलाह ले सकता है। महामारी की तीसरी संभावित लहर की आशंका को देखते हुए हमें चुनाव कराने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा