लाइव न्यूज़ :

कूचबिहार में हिंसा के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए: चिदंबरम

By भाषा | Updated: April 10, 2021 22:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवानों की गोलीबारी में चार लोगों की मौत के लिए निर्वाचन आयोग को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

उन्होंने यह दावा भी किया कि यह घटना नेतृत्व की विफलता है।

पूर्व गृह मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘हाल के वर्षों में मुझे ऐसी घटना याद नहीं आती कि मतदान के दिन पुलिस की गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई हो। यह नेतृत्व और सुरक्षा बलों की तैनाती के प्रबंधन की विफलता है।’’

चिदंबरम ने कहा कि इस घटना के लिए निर्वाचन आयोग को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में शनिवार को स्थानीय लोगों द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने गोलियां चलाईं जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। ऐसा आरोप है कि स्थानीय लोगों ने सीआईएसएफ जवानों की ‘‘राइफलें छीनने की कोशिश की।’’

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सीतलकूची में उस वक्त हुई जब मतदान चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह