लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने बंगाल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) को हटाया

By भाषा | Updated: February 27, 2021 22:06 IST

Open in App

कोलकाता, 27 फरवरी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करने के एक दिन बाद शनिवार को चुनाव आयोग ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जावेद शमीम को उनके पद से हटा दिया एवं उनके स्थान पर जग मोहन को नियुक्त किया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी है।

इस आदेश के अनुसार, 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी शमीम को मोहन की जगह महानिदेशक (अग्निशमन विभाग) बनाया गया है। उनका रैंक एडीजी का ही होगा।

इस फेरबदल से कुछ घंटे पहले भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब से मिला था और उसने उनसे ‘पक्षपाती’ पुलिस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाने की अपील की थी। इस प्रतिनिधिमंडल में सांसद स्वप्न दासगुप्ता एवं अर्जुन सिंह शामिल थे।

राज्य की ममता बनर्जी सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले इसी महीने शमीम को राज्य का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) बनाया था। उससे पहले वह कोलकाता पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (द्वितीय) थे।

पश्चिम बंगाल में इस बार आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पिछली बार सात चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी से भेंट करने के बाद दासगुप्ता ने संवाददाताओं से कहा था, ‘‘पश्चिम बंगाल में जिस तरह पुलिस प्रशासन काम कर रहा है, उससे स्पष्ट है कि यहां निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। हम कुछ पुलिस अधिकारियों का नाम भी बता सकते हैं, जो शहर में पदस्थापित हैं। यदि वे अपने पदों पर बने रहते हैं तो निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू