लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी पर पूर्व नियोजित हमला होने से किया इनकार, अधिकारियों पर गिरी गाज

By भाषा | Updated: March 14, 2021 20:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मार्च चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर नंदीग्राम में पूर्व नियोजित हमला होने की बात से इनकार करते हुए रविवार को संकेत दिये कि सुरक्षा में चूक के चलते उन्हें चोटें आईं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

आयोग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएस अधिकारी तथा सुरक्षा निदेशक विवेक सहाय को तत्काल पद से ''हटाने'' और निलंबित रखने का आदेश दिया है।

चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा, '' एक सुरक्षा निदेशक के तौर पर जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति की सुरक्षा के प्राथमिक दायित्व पालन करने में बुरी तरह नाकाम रहने के लिये उनके खिलाफ एक सप्ताह के अंदर आरोप तय किये जाएं। ''

आयोग ने कहा कि राज्य के मुख्य सचिव.... पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के साथ विचार-विमर्श कर तत्काल एक योग्य सुरक्षा महानिदेशक को तैनात करें।

आयोग ने फैसला किया कि मुख्य सचिव और डीजीपी की एक समिति ''घटनाओं को रोकने और जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों की हिफाजत में नाकाम रहे सुरक्षा महानिदेशक से नीचे के पद के अन्य सुरक्षा कर्मियों की तीन दिन के अंदर पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करे। ''

बयान में कहा गया है कि आईएएस अधिकारी स्मिता पांडे को तत्काल विभू गोयल की जगह पूर्वी मेदिनीपुर में जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी के तौर पर तैनात किया जाए तथा गोयल को ''किसी गैर-चुनाव ड्यूटी पर लगाया जाए।''

आयोग ने पूर्वी मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रवीण प्रकाश को भी निलंबित रखने और ''बंदोबस्त'' करने में भारी नाकामी के लिये उनके खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया।

बयान में कहा गया है कि सुनील कुमार यादव को प्रकाश के स्थान पर पूर्वी मेदिनीपुर के एसपी के तौर पर तैनात किया जाएगा।

चुनाव आयोग ने अपने विशेष चुनाव पर्यवेक्षकों अजय नायक और विवेक दूबे तथा राज्य सरकार की रिपोर्टों की समीक्षा के बाद ये फैसले लिये है।

इससे पहले सूत्रों ने कहा था कि रिपोर्टों की समीक्षा करने के बाद आयोग ने निष्कर्ष निकाला कि तृणमूल कांग्रेस की नेता बनर्जी को जो चोटें आई हैं, वे उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मियों की चूक का परिणाम हैं।

बनर्जी बुधवार को नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान गिर गई थीं और उनके बाएं पैर एवं कमर में चोटें आई थीं। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने उन्हें धक्का दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग