लाइव न्यूज़ :

'मिनी पाकिस्तान' टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता अधिकारी को निर्वाचन आयोग की झिड़की

By भाषा | Updated: April 13, 2021 19:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल निर्वाचन आयोग (ईसी) ने पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी द्वारा पिछले महीने एक रैली में की गई "मिनी-पाकिस्तान" संबंधी टिप्पणी को लेकर झिड़की लगाये जाने के अलावा उन पर कोई कार्रवाई नहीं की।

चुनाव निकाय ने सोमवार रात जारी एक आदेश में अधिकारी को चेतावनी दी और कहा कि "उन्हें सलाह दी जाती है कि जब आदर्श आचार संहिता लागू हो, तो इस दौरान सार्वजनिक बयानबाजी करते समय वह इस तरह के बयान देने से परहेज करें।’’

आदेश में कहा गया है कि निर्वाचन आयोग का मानना है कि अधिकारी ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के मार्गदर्शन के लिए आदर्श आचार संहिता के भाग एक के पैरा दो और तीन का उल्लंघन किया है।

नंदीग्राम सीट पर अधिकारी का मुकाबला पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी से है। नंदीग्राम में मतदान संपन्न हो चुका है।

आयोग को भाकपा-माले केंद्रीय समिति सदस्य कविता कृष्णन की ओर से एक शिकायत मिली थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि 29 मार्च को नंदीग्राम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अधिकारी ने ‘आपत्तिजनक भाषा’ का इस्तेमाल किया था।

आयोग ने अधिकारी को उनके भाषण को लेकर आठ अप्रैल को नोटिस जारी था।

अधिकारी ने नोटिस के जवाब में कहा कि वह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव में पूरा विश्वास रखते हैं जहां उम्मीदवारों के बीच कोई दुर्भावना नहीं हो तथा राजनीतिक विरोधियों की आलोचना करते हुए कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की जाए।

भाजपा नेता ने कहा कि उनकी किसी की व्यक्तिगत आलोचना करने या किसी के खिलाफ अपमानजनक बयान देने की कोई दुर्भावना नहीं थी। उन्होंने कहा कि वह निर्वाचन आयोग के किसी भी निर्देश का पालन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां