लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने कोरोना महामारी के कारण केरल में राज्यसभा उपचुनाव स्थगित किया

By भाषा | Updated: May 28, 2021 16:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई निर्वाचन आयोग ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर केरल में एक राज्यसभा सीट के लिए प्रस्तावित उपचुनाव को शुक्रवार को स्थगित करने का फैसला किया।

आयोग के मुताबिक, केरल कांग्रेस (एम) के नेता जोश के. मणि गत 11 जनवरी को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था जिस वजह से उप चुनाव होना है। उनका कार्यकाल जुलाई, 2024 तक था।

चुनाव आयोग ने कहा, ‘‘ जन प्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 151ए के प्रावधानों के तहत सीट खाली होने से छह महीने के भीतर उपचुनाव के जरिए इसे भरना होता है।’’

आयोग ने इस प्रस्तावित उप चुनाव के लिए किसी तिथि का ऐलान नहीं किया था।

उसने बताया कि शुक्रवार को इस मामले पर समीक्षा की गई और फैसला किया गया कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण यह उप चुनाव हालात में सुधार होने तक काराना उचित नहीं होगा।

आयोग ने कहा कि संबंधित राज्य से जानकारी लेने और महामारी की स्थिति का जायजा लेने के बाद वह इस मामले पर उचित समय पर फैसला करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे