लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन आयोग ने केरल से तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव कार्यक्रम को स्थगित रखा

By भाषा | Updated: March 24, 2021 22:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च निर्वाचन आयोग ने कानून मंत्रालय द्वारा कुछ मुद्दे उठाए जाने के बाद केरल से तीन राज्यसभा सीटों के चुनाव कार्यक्रम को स्थगित रखने का बुधवार को फैसला किया।

आयोग ने एक बयान में कहा, ‘‘आयोग ने...केरल से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की थी...इस बीच, कानून एवं न्याय मंत्रालय से एक संदर्भ प्राप्त हुआ है। संदर्भ की पड़ताल लंबित रहने के चलते आयोग ने उक्त प्रस्तावित अधिसूचना और कार्यक्रम को अगले आदेशों तक स्थगित रखने का निर्णय किया है।’’

अगले महीने रिक्त होने जा रहीं इन राज्यसभा सीटों के लिए 12 अप्रैल को चुनाव होना था और द्विवार्षिक चुनाव की अधिसूचना बुधवार को जारी की जानी थी।

राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव विधानसभा के सदस्य करते हैं। एलडीएफ के बहुमत वाली निवर्तमान केरल विधानसभा के सदस्य राज्यसभा के लिए तीन सदस्यों को चुनते।

केरल विधानसभा के लिए चुनाव छह अप्रैल को होगा और दो मई को मतगणना होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण