लाइव न्यूज़ :

चुनाव सुधारों पर संसदीय समिति को जानकारी दे सकते हैं निर्वाचन आयोग के अधिकारी : सूत्र

By भाषा | Updated: November 1, 2021 15:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर निर्वाचन आयोग के शीर्ष अधिकारी विभिन्न चुनाव सुधारों के बारे में जानकारी देने के लिये संसद की एक समिति के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं। इनमें सभी चुनावों के लिये एक मतदाता सूची, आधार के साथ मतदाता पहचान कार्ड को जोड़ना जैसे सुधार शामिल हैं । सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी ।

भारतीय जनता पार्टी नेता सुशील कुमार मोदी की अध्यक्षता वाली विधि एवं न्याय, कार्मिक, लोक शिकायत संबंधी स्थायी संसदीय समिति ने ई-अदालत के विषय पर भी चर्चा करने का निर्णय लिया। समिति उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़़ से समय मांगेगी जो शीर्ष अदालत की ई-समिति के प्रमुख हैं।

सूत्रों ने बताया कि समिति के सदस्यों के साथ चर्चा के बाद सुशील मोदी ने आयोग के शीर्ष अधिकारियों को बुलाने और सुदूर क्षेत्र से मतदान के विषय पर चर्चा करने का निर्णय लिया। सुदूर क्षेत्र से मतदान से लोगों को अपने निर्वाचन क्षेत्र से बाहर से मतदान करने की सुविधा प्राप्त हो सकती है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा सभी चुनावों के लिये एक मतदाता सूची, आधार के साथ मतदाता पहचान कार्ड को जोड़ना जैसे विषयों पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा आयोग की अन्य सुधार योजनाओं के बारे में भी चर्चा होगी ।

नवंबर के पहले सप्ताह में आयोग के अधिकारियों के उपस्थित होने की संभावना है।

इस वर्ष के प्रारंभ में निर्वाचन आयोग ने एक शोध परियोजना शुरू की थी जो आईआईटी मद्रास एवं आईआईटी के जाने माने प्रौद्योगिकीविदों के साथ विचार विमर्श के साथ सुदूर क्षेत्र से मतदान को सुगम बनाने को लेकर है ।

भारतीय न्यायपालिका में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी को लागू करने के लिए राष्ट्रीय नीति एवं कार्य योजना के तहत ई-अदालत परियोजना की देखरेख का दायित्व उच्चतम न्यायालय की ई-समिति पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह