Assembly Election 2019: चुनाव आयोग आज करेगा महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनावों के तारीखों की घोषणा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2019 08:23 IST2019-09-21T08:23:13+5:302019-09-21T08:23:13+5:30
चुनाव आयोग आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, चुनाव तिथियों की घोषणा होते ही महाराष्ट्र-हरियाणा में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।

महाराष्ट्र और हरियाणा में अगले महीने विधानसभा चुनाव हो सकते हैं.
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज चुनाव आयोग करने जा रहा है।
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2014 में एनडीए को प्रचंड जीत मिली थी।
महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ बीजेपी सरकार में है जहां देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2014 में 288 विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी 123 सीटें हासिल कर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। भाजपा को पहली बार इतनी सीटें हासिल हुई थी। वहीं कांग्रेस यहां तीसरे स्थान पर खिसक गई है, जबकि किसी समय भाजपा की सहयोगी रही शिवसेना यहां दूसरे स्थान पर रही।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014 में बीजेपी ने अपने दम पर 47 सीटें जीतकर बहुमत से सरकार बनाई।
इस समय बीजेपी के मनोहर लाल खट्टर राज्य के मुख्यमंत्री हैं।