लाइव न्यूज़ :

झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज संभव, शाम 4.30 बजे होगी घोषणा

By विनीत कुमार | Updated: November 1, 2019 12:42 IST

इससे पहले माना जा रहा था कि हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव के साथ ही झारखंड के चुनाव कराये जा सकते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की आज हो सकती है घोषणाचुनाव आयोग शाम 4.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा कर सकता है

चुनाव आयोग झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज कर सकता है। चुनाव आयोग शाम 4.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव की घोषणा कर सकता है। झारखंड में 81 विधानसभा सीटें हैं जिनके लिए चुनाव होंगे। इससे पहले 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 37 सीटें हासिल की थी।

इससे पहले ये अटकलें थीं कि हरियाणा और महाराष्ट्र के साथ ही झारखंड के चुनाव कराये जा सकते हैं। हालांकि, चुनाव आयोग तब केवल दो राज्यों में ही चुनाव कराने का फैसला किया। पिछले ही महीने अक्टूबर में हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव और इसके नतीजे सामने आये हैं।

इसी हफ्ते की शुरुआत में ये जानकारी दी गई थी कि विधानसभा चुनाव के दौरान 9,000 से ज्यादा पुलिस और अर्द्धसैन्य कर्मियों की तैनाती की जाएगी। चुनाव आयोग ने आयकर विभाग में काम करने वाले भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के 34 अधिकारियों को राज्य में 81 सीटों के लिए व्यय पर्यवेक्षक के तौर पर तैनाती का भी आदेश दिया है। कुल 90 कंपनियां राज्य में चुनाव के दौरान तैनात की जाएंगी । इनमें 70 कंपनियां केंद्रीय बलों से हैं। राज्य के कुछ जिले नक्सल हिंसा से प्रभावित हैं। इस लिहाज से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये जाएंगे।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया