लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, सभी राज्यों को निर्देश जारी

By भाषा | Updated: December 26, 2018 20:40 IST

यह कदम दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोग से संपर्क किए जाने के बाद उठाया गया है।

Open in App

 चुनाव आयोग ने अगले साल होने वाले आम चुनावों के दौरान मतदान केंद्रों में सभी प्रकार के तम्बाकू पर प्रतिबंध लगा दिया है। आयोग का यह प्रयास देश में तंबाकू नियंत्रण कानूनों को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए है। आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जिला निर्वाचन अधिकारियों-सह-जिला मजिस्ट्रेटों को यह निर्देश जारी करने को कहा है कि वे सभी मतदान केंद्रों में धूम्रपान के साथ साथ चबाने योग्य तंबाकू के उपयोग पर भी रोक सुनिश्चित करें।दिशानिर्देशों में कहा गया है कि देश के सभी मतदान केंद्रों को सिर्फ धूम्रपान मुक्त नहीं बल्कि तम्बाकू मुक्त घोषित किया जाए। इससे बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, चबाने योग्य सुगंधित तम्बाकू पर भी रोक होगी।प्रत्येक मतदान केंद्र पर इस संबंध में एक बैनर भी लगाया जाएगा। प्रत्येक मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी को उनके बूथ पर तंबाकू मुक्त स्थिति सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा। सभी जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठों द्वारा इस अभियान की निगरानी की जाएगी।यह कदम दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोग से संपर्क किए जाने के बाद उठाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मतदान केंद्रों को केवल धूम्रपान-मुक्त घोषित किए जाने के बदले उन्हें तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की थी।अतिरिक्त निदेशक (स्वास्थ्य) डा. एस के अरोड़ा ने एक पत्र में कहा था कि तंबाकू का उपयोग बीमारी, अशक्तता और समय से पहले मृत्यु आदि के साथ ही स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा है।उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन, देश की वयस्क आबादी का एक बड़ा हिस्सा अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर जाता है। मतदान केंद्रों पर लोगों को तंबाकू के प्रभाव के बारे में अवगत कराने का यह बेहतरीन अवसर होगा।उन्होंने इस कदम के लिए आयोग को धन्यवाद दिया।

टॅग्स :चुनाव आयोगलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो