लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन आयोग ममता बनर्जी की सुरक्षा के लिए जिम्मदार पुलिसकर्मियों को कर सकता है दंडित: अधिकारी

By भाषा | Updated: March 12, 2021 17:05 IST

Open in App

नदीग्राम,12मार्च भारत निर्वाचन आयोग पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घायल होने की घटना पर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मियों को चूक के लिए दंडित कर सकता है।

चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आयोग दंड पर निर्णय लेने से पहले राज्य सरकार और चुनाव के लिए तैनात दो पर्यवेक्षकों से रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रहा है।

आयोग के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ यकीनन यह उन पुलिसकर्मियों की ओर से चूक है, जिन पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा था। किसी को भी मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे को तोड़ कर घुसने नहीं दिया जाना चाहिए। हम कोई भी निर्णय लेने से पहले राज्य सरकार और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि आयोग को जो वीडियो मिला है उसमें दिखाई दे रहा है कि बुधवार को नंदीग्राम के बिरूलिया बाजार इलाके में प्रचार के दौरान बहुत सारे लोग मुख्यमंत्री के वाहन के नजदीक आ गए थे।

अधिकारी ने कहा कि वीडियो के फुटेज ‘‘ज्यादा स्पष्ट नहीं हैं, जिससे यह बात साफ हो सके कि बनर्जी पर हमला किया गया, जैसे उन्होंने आरोप लगाए हैं।’’

बनर्जी को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है और 20 से अधिक जवानों पर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बीच पूर्व मेदिनीपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कई प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है, घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठे किए हैं और वीडियो फुटेज भी जुटाए हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ अभी तक हमें घटना के बारे में लोगों से तरह-तरह की बातें सुनने को मिली हैं।’’

इस बीच, राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उन खबरों को खारिज किया कि जिला प्रशासन ने एक ‘‘प्रारंभिक रिपोर्ट’’ सौंपी है जिसमें इसे ‘‘दुर्घटना’’ करार दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें अभी ऐसा कुछ नहीं सौंपा गया है। हमें नहीं पता कि ऐसी बातें कहां से आ रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल