लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन आयोग ने तृणमूल कांग्रेस की नेता सुजाता मंडल खान को नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: April 16, 2021 21:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल निर्वाचन आयोग ने तृणमूल कांग्रेस की नेता सुजाता मंडल खान को अनुसूचित जाति को लेकर उनकी कथित टिप्पणी के लिए शुक्रवार को नोटिस जारी किया और उन्हें अपना पक्ष रखने के वास्ते 24 घंटे का समय दिया।

नोटिस में कहा गया है कि उन्हें यह भी बताना चाहिए कि 'स्टार प्रचारक' के रूप में उनका दर्जा वापस क्यों नहीं लिया जाना चाहिए।

इसमें कहा गया है कि भाजपा ने खान के खिलाफ एक शिकायत लेकर निर्वाचन आयोग का रुख किया था।

नोटिस में जिक्र किये गये उनके बयान के एक हिस्से के अनुसार तृणमूल कांग्रेस की नेता ने कथित तौर पर कहा था, ‘‘जैसा कि अनुसूचित जाति के परिवारों में संसाधनों की कमी है, ममता बंद्योपाध्याय ने चाहे जितनी भी उनकी मदद की है, उनकी किल्लत दूर नहीं होगी।’’

खान के बयान के अनुसार, ‘‘जैसा कि कहा जाता है, कुछ वास्तव में भिखारी हैं और अन्य स्वभाव से भिखारी हैं। यहां अनुसूचित जाति के लोग स्वभाव से भिखारी हैं, और ममता बंद्योपाध्याय (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) द्वारा उनकी इतनी मदद किये जाने के बावजूद मामूली रकम के लिये वे भाजपा के हाथों बिक गए हैं और अब हम पर अत्याचार कर रहे हैं।’’

नोटिस में कहा गया है कि निर्वाचन आयोग ने उनकी टिप्पणी को आचार संहिता और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के उल्लंघन के रूप में पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो