लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने सुषमा, जेटली पर कथित टिप्पणी को लेकर द्रमुक नेता उदयनिधि को नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: April 6, 2021 22:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल चुनाव आयोग ने भाजपा के दिवंगत नेताओं अरूण जेटली और सुषमा स्वराज के संबंध में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर मंगलवार को द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन को नोटिस जारी किया।

उदयनिधि ने कथित तौर पर कहा था कि सुषमा स्वराज और अरुण जेटली की की मृत्यु हो गई क्योंकि वे ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दबाव को सहन नहीं कर पा रहे थे।’’

चुनाव आयोग ने उदयनिधि को बुधवार शाम पांच बजे से पहले नोटिस का जवाब देने को कहा है। इसके साथ ही आयोग ने कहा कि यदि वह उस समय तक जवाब नहीं देते हैं तो आयोग इस पर कोई फैसला करेगा।

नोटिस में कहा गया है कि आयोग को दो अप्रैल को भाजपा से एक शिकायत मिली थी, जिसमें कहा गया है कि 31 मार्च को एक राजनीतिक सभा को संबोधित करते हुए उदयनिधि स्टालिन ने आपत्तिजनक बयान दिया था।

आयोग ने कहा कि उसका मानना है कि द्रमुक नेता के भाषण की सामग्री आदर्श आचार संहिता के प्रावधान का उल्लंघन करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू