लाइव न्यूज़ :

ई-मतदान के लिए ब्लॉकचेन तकनीक पर आईआईटी-मद्रास के साथ काम कर रहा है चुनाव आयोग

By भाषा | Updated: March 26, 2021 17:57 IST

Open in App

हैदराबाद, 26 मार्च चुनाव आयोग दूरस्थ स्थान से मतदान करने के लिए ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने के लिहाज से आईआईटी-मद्रास के साथ काम कर रहा है और इस संबंध में 2024 में होने वाले आम चुनाव तक उल्लेखनीय प्रगति होने की संभावना है। त्र देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा यह जानकारी दी है।

अरोड़ा ने शुक्रवार को यहां सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एनपीए) में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के परीवीक्षाधीन अधिकारियों के साथ बातचीत में कहा कि ‘एक देश, एक चुनाव’ अपेक्षित है, लेकिन इसे हासिल करना मुश्किल है क्योंकि इसमें मौजूदा कानूनों में संशोधनों की तथा राजनीतिक आम-सहमति की जरूरत है।

जब अरोड़ा से पूछा गया कि क्या आयोग नागरिकों के लिए सुदूर स्थान से वोट करने की सुविधा के लिहाज से ऐप आधारित ई-वोटिंग शुरू करने की दिशा में काम कर रहा है तो उन्होंने जवाब दिया, ‘‘हम आईआईटी-मद्रास, चेन्नई और कुछ जानेमाने वैज्ञानिकों के साथ एक परियोजना पर काम कर रहे हैं। हम एक ब्लॉकचेन परियोजना पर काम कर रहे हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि 2024 के लोकसभा चुनाव तक आप चुनाव आयोग के काम करने के तरीके में व्यापक बदलाव देखेंगे।’’

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग चुनाव सुधार की प्रक्रिया के तहत आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र के साथ लिंक करने की दिशा में भी काम कर रहा है।

अरोड़ा ने प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को धरातल पर चुनावी प्रक्रिया समझने के लिहाज से चुनाव वाले राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल तथा तमिलनाडु में भेजने के एनपीए के कदम का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में एक तरह से रोजाना कानून व्यवस्था के मुद्दे सामने आते हैं जिनके कारण चुनाव आयोग को दो वरिष्ठ अधिकारियों को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त करना पड़ा, वहीं असम में सीमा संबंधी मुद्दे हैं।

अरोड़ा ने कहा कि तमिलनाडु में चुनाव खर्च की अधिकता संबंधी मामले हैं, इसलिए आयोग ने चुनाव में धन के अंधाधुंध इस्तेमाल पर रोक के लिए दो विशेष व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं जिन्हें इस विषय का बहुत ज्ञान है और जिनका अच्छा करियर रिकॉर्ड है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह