लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ममता बनर्जी के साथ पक्षपात कर रहा : शिवसेना

By भाषा | Updated: April 14, 2021 11:33 IST

Open in App

मुंबई, 14 अप्रैल शिवसेना ने बुधवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ममता बनर्जी के खिलाफ “पक्षपातपूर्ण” रवैया अपना रहा है। पार्टी ने यह आरोप तब लगाया है जब आयोग ने हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की कुछ टिप्पणियों को लेकर उन पर 24 घंटे तक चुनाव प्रचार करने से रोक लगा दी थी।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा कि निर्वाचन आयोग (ईसी) जैसे संवैधानिक निकाय के कद की राजनीतिक लाभ के लिए अवहेलना नहीं की जानी चाहिए।

पश्चिम बंगाल में फिलहाल विधानसभा चुनाव जारी हैं और शिवसेना ने, जो कि चुनाव नहीं लड़ रही है, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी को अपना समर्थन दिया है।

मराठी दैनिक में कहा गया, “निर्वाचन आयोग ममता बनर्जी के साथ पक्षपात कर रहा है। आयोग से हमारा हाथ जोड़कर आग्रह है कि वह सिर्फ भाजपा की नहीं, बल्कि सबकी सुने। उसे पक्षपाती नहीं होना चाहिए।”

संपादकीय में दावा किया गया है कि हर किसी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान मर्यादा लांघी है लेकिन केवल बनर्जी को इसकी सजा दी जा रही है।

इसमें कहा गया, “निर्वाचन आयोग ने कानून के समक्ष सबको बराबर बताने वाले मिथक को तोड़ दिया है और इसके लिए उसने पश्चिम बंगाल की भूमि को चुना है। ऐसा लगता है कि वह भूल गया है कि पश्चिम बंगाल क्रांतिकारियों और बागियों की भूमि है।”

संपादकीय में कहा गया कि ममता बनर्जी की अकेले की लड़ाई को इतिहास में याद किया जाएगा भले ही चुनाव का परिणाम कुछ भी हो।

अखबार ने कहा कि चुनाव आयोग बनर्जी द्वारा आदर्श आचार संहिता को “मोदी आचार संहिता” बताने से खफा मालूम होता है।

पार्टी ने कहा,‘‘ लेकिन, पश्चिम बंगाल में जमीनी हकीकत चिंताजनक है क्योंकि केंद्र द्वारा तैनात सीआरपीएफ जवानों ने हिंसा को नियंत्रित करने की बजाय भीड़ पर गोली चला दी।’’

शिवसेना ने कहा कि केंद्र को इस हिंसा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए