लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल चुनाव में केंद्रीय बलों की 1000 कंपनियों की तैनाती पर कर रहा विचार

By भाषा | Updated: January 25, 2021 22:18 IST

Open in App

कोलकाता, 25 जनवरी चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की रिकॉर्ड 1000 कंपनियों को तैनात करने पर विचार कर रहा है। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि अप्रैल-मई में संभावित चुनाव के दौरान केंद्रीय बल के कर्मी राज्य पुलिस के साथ मिलकर काम करेंगे।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि 2019 में अंतिम लोकसभा चुनाव के दौरान 78,903 मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर अब 1,01,790 होने की संभावना है। यही कारण है कि इस तरह की व्यवस्था पर विचार हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस बार हम केंद्रीय बलों की 1,000 या ज्यादा कंपनियों की तैनाती पर विचार कर रहे हैं। अगर हम इतनी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात करेंगे तो यह एक रिकॉर्ड होगा।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘चूंकि राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी होने वाली है, इसलिए इसी अनुपात में केंद्रीय बलों की तैनाती भी बढ़ेगी।’’

चुनाव आयोग नयी व्यवस्था के इस्तेमाल पर भी विचार कर रहा है जिसमें केंद्रीय बल आगामी चुनाव में राज्य बल के साथ मिलकर काम करेंगे। निर्वाचन आयेाग की टीम ने चुनाव की तैयारियों के लिए पिछले सप्ताह दौरा किया था।

चुनाव अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण बड़ी संख्या में लोगों के पश्चिम बंगाल लौटने के बाद मतदान केंद्रों की संख्या में बढोतरी होने जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे