लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन आयोग ने भाजपा के सायंतन बसु, तृणमूल की सुजाता मंडल के प्रचार पर 24 घंटे की रोक लगाई

By भाषा | Updated: April 18, 2021 19:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल निर्वाचन आयोग ने विवादास्पद बयानों के लिए भाजपा नेता सायंतन बसु और तृणमूल कांग्रेस नेता सुजाता मंडल के प्रचार करने पर रविवार को 24 घंटे की रोक लगा दी।

दोनों नेता 18 अप्रैल को शाम 7 बजे से 19 अप्रैल शाम 7 बजे तक चुनाव प्रचार में भाग नहीं ले सकेंगे।

निर्वाचन आयोग ने एक आदेश में कहा कि उसने अपने नोटिस पर मंडल के जवाब को ध्यान से देखा है, जिसमें ‘पश्चिम बंगाल में अनुसूचित जाति समुदाय के लिए उनके अपमानजनक बयान’ वाले हिस्से पर कोई उचित जवाब नहीं है।

आदेश के अनुसार, ‘‘इसलिए अब आयोग सुजाता मंडल को कड़ी चेतावनी देता है और उन्हें सलाह देता है कि आदर्श आचार संहिता प्रभाव में होने के दौरान सार्वजनिक भाषणों में इस तरह के बयान देने से बचें।’’

बसु को उनके इस बयान के लिए नोटिस थमाया गया था कि ‘‘अगर तुम एक मारोगे तो हम तुम्हारे चार मारेंगे।’’

बसु के संबंध में आदेश में कहा गया है कि आयोग सायंतन बसु को कड़ी चेतावनी देते हुए निंदा करता है और उन्हें सलाह देता है कि आदर्श आचार संहिता के प्रभाव में होने के दौरान सार्वजनिक भाषणों में इस तरह के बयान देने से बचें।

आयोग ने दोनों नेताओं को इस तरह के बयान देने के लिए चेतावनी देने के साथ ही उनके प्रचार करने पर 24 घंटे की रोक भी लगाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos