लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग को पंजाब लोक कांग्रेस के पंजीकरण के लिए आवदेन मिला : सूत्र

By भाषा | Updated: November 15, 2021 16:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर चुनाव आयोग को एक संगठन से उसे पंजाब लोक कांग्रेस नाम की राजनीतिक पार्टी के नाम से पंजीकृत करने के लिए एक आवेदन प्राप्त हुआ है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पंजाब के मुख्यमंत्री पद से अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने और इस नाम से एक राजनीतिक पार्टी गठित करने की उनकी घोषणा के कुछ दिनों बाद यह घटनाक्रम हुआ है।

चुनाव आयोग के एक सूत्र ने बताया, ‘‘जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 29 ए के तहत एक राजनीतिक दल के पंजीकरण के लिए एक संगठन से चुनाव आयोग को एक आवेदन प्राप्त हुआ है। यह संगठन, पंजाब लोक कांग्रेस के नाम से राजनीतिक दल के रूप में अपना पंजीकरण कराना चाहता है।’’

सूत्र ने बताया कि आवेदन, प्रक्रिया में है।

इस महीने की शुरूआत में अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाद्रा पर उन्हें मुख्यमंत्री पद से अपदस्थ करने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे