लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय बलों की ओर से गोलीबारी के तृणमूल के आरोपों को खारिज किया

By भाषा | Updated: April 22, 2021 16:33 IST

Open in App

अशोक नगर/कोलकाता (प.बंगाल), 22 अप्रैल निर्वाचन आयोग (ईसी) ने बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस के उस आरोप को खारिज कर दिया जिसमें दावा किया गया था कि उत्तर 24 परगना जिले के अशोक नगर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय बलों की गोलीबारी में उसके दो कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। अधिकारी ने यह जानकारी दी।

तृणमूल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि अशोक नगर सीट के तांग्रा इलाके स्थित मतदान केंद्र संख्या 79 के बाहर उसके दो कार्यकर्ता केंद्रीय बलों की गोली से उस समय घायल हो गए जब कुछ पार्टी सदस्यों ने वहां से भाजपा प्रत्याशी तनुजा चक्रवर्ती के दौरे का विरोध किया।

पुलिस ने बताया कि इसको लेकर इलाके में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हुई और दोनों तरफ से बमबारी हुई।

उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों ने केंद्रीय पुलिस बल को लेकर आए एक वाहन में भी तोड़फोड़ की।

अशोकनगर से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी नारायण गोस्वामी ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘पार्टी के मेरे दो सहयोगी उस समय घायल हो गए जब केंद्रीय बलों द्वारा चलाई गई गोली उनके पैर में लगी। दोनों का नजदीकी अस्पताल मे इलाज चल रहा है। केंद्रीय बल सही काम नहीं कर रहे हैं।’’

इसके बाद निर्वाचन आयोग ने जिले में तैनात अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की और उसके आधार पर आरोपों को खारिज कर दिया।

वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बताया, ‘‘केंद्रीय बलों द्वारा गोली चलाने की कोई घटना नहीं हुई है। ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है। यह आधारहीन आरोप है।’’

उल्लेखनीय है कि 10 अप्रैल को चौथे चरण के मतदान के दौरान कूच बिहार जिले के सीतलकुची इलाके में आत्म रक्षा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा चलाई गई गोली में चार लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग