लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने जम्मू कश्मीर में डीडीसी चुनावों को लेकर शिकायतों को खारिज किया

By भाषा | Updated: November 23, 2020 22:05 IST

Open in App

श्रीनगर, 23 नवम्बर जम्मू कश्मीर राज्य चुनाव आयुक्त ने जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनावों को लेकर की गई शिकायतों को खारिज करते हुए सोमवार को कहा कि आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि सभी राजनीतिक दलों के पास चुनाव संबंधी गतिविधियों के लिए एक समान अवसर हों।

गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) ने शनिवार को आरोप लगाया था कि चुनाव में सभी को समान मौका नहीं मिल रहा है। उनका आरोप था कि प्रशासन उनके उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार करने की अनुमति नहीं दे रहा है और उन्हें उनके आवासों में नजरबंद कर रहा है।

पीएजीडी के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर के चुनाव आयुक्त के के शर्मा को दो पृष्ठों का एक पत्र लिखा था। उन्होंने पत्र में कहा था कि सुरक्षा को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप करने के लिए किसी उपकरण या बहाने के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

डीडीसी चुनाव 28 नवम्बर और 19 दिसम्बर के बीच होंगे।

शर्मा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आयोग ने अब्दुल्ला के पत्र पर चर्चा की है और व्यवस्था की जाएगी कि जो उम्मीदवार चुनाव प्रचार के लिए जाना चाहते हैं, वे कर सकें।

उन्होंने कहा, ‘‘पत्र प्राप्त होने के बाद, मैंने संभागीय प्रशासन के साथ विस्तार से चर्चा की। हमने उन्हें एक पत्र भी लिखा है। उम्मीदवारों के जीवन को सुरक्षित करना अनिवार्य है, लेकिन एक ही समय में, पूर्ण प्रबंध और अधिक प्रबंध किये जायेंगे ताकि उम्मीदवार और अन्य लोग जो चुनाव प्रचार के लिए जाना चाहते हैं, वे ऐसा करने में सक्षम हों।’’

शर्मा ने कहा कि उन मीडिया रिपोर्टों, जिनमें कहा गया था कि कुछ पार्टियों के उम्मीदवारों को प्रचार में समस्या का सामना करना पड़ रहा है, आयोग ने सभी जिला प्रशासनों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि आयोग सुरक्षित ढंग से चुनाव संपन्न कराना चाहता है और यदि किसी उम्मीदवार को किसी भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो यह सुरक्षा संबंधी हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे चुनाव प्रचार के लिए नहीं जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम तुरंत पुलिस और डीसी को निर्देश देंगे कि वे इन मुद्दों पर गौर करें।’’ उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के लिए पुलिस सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट