लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने ट्विटर को कहा, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा का 'भारत-पाकिस्तान' वाला ट्वीट डिलीट कीजिए

By भाषा | Updated: January 24, 2020 15:32 IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और दिल्ली के उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा था, दिल्ली में आठ फरवरी का चुनाव भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की तरह होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सीईओ कार्यालय ने कपिल मिश्रा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।निर्वाचन आयोग (ईसी) के अधिकारियों ने कहा कि मिश्रा के विवादित ट्वीट को हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

 निर्वाचन आयोग ने ट्विटर को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 में भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा के उस विवादित ट्वीट को हटाने का निर्देश दिया है जिसमें उन्होंने दिल्ली चुनाव की तुलना भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से की थी। निर्वाचन आयोग (ईसी) के अधिकारियों ने कहा कि मिश्रा के विवादित ट्वीट को हटाने के संबंध में दिल्ली मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) द्वारा चुनाव आयोग को पत्र लिखने के बाद आयोग की यह कार्रवाई सामने आई है।

मिश्रा ने बृहस्पतिवार को यह विवादित ट्वीट किया था। उन्होंने बताया कि दिल्ली सीईओ कार्यालय ने मिश्रा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। भाजपा ने मिश्रा को मॉडल टाउन विधानसभा सीट से उतारा है। ट्वीट में मिश्रा ने कहा था कि दिल्ली में आठ फरवरी का चुनाव भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की तरह होगा। 

कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया था, ‘‘आठ फरवरी को दिल्ली में भारत बनाम पाकिस्तान होगा। 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा।’’ उन्होने आरोप लगाया, ‘‘पाकिस्तान की एंट्री शाहीन बाग में हो चुकी हैं और दिल्ली में छोटे छोटे पाकिस्तान बनाये जा रहे हैं।’

टॅग्स :कपिल मिश्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ट्विटरचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह