लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन आयोग ने बंगाल में चुनाव नतीजों पर जश्न समारोह न होने देने के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: October 3, 2021 14:00 IST

Open in App

कोलकाता, तीन अक्टूबर निर्वाचन आयोग ने रविवार दोपहर को पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एच के द्विवेदी को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि हिंसा की आशंका के बीच राज्य में चुनाव नतीजों पर कोई जश्न समारोह न किया जाए।

निर्वाचन आयोग ने एक पत्र में कहा कि राज्य सरकार पर्याप्त कदम उठाए गए ताकि चुनाव के बाद हिंसा न हो।

आयोग के सचिव राकेश कुमार ने पत्र में कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव के लिए चल रही मतगणना के दौरान या बाद में कोई भी जश्न समारोह/जुलूस को अनुमति नहीं दी जाएगी। यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की जाए कि आयोग के निर्देश का सख्ती से पालन किया जाए जबकि महामारी के मद्देनजर पहले से ही इन सभी गतिविधियों पर रोक लगायी गयी है। साथ ही राज्य सरकार पर्याप्त कदम उठाए ताकि चुनाव के बाद कोई हिंसा न हो।’’

निर्वाचन आयोग ने द्विवेदी से निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है।

आयोग ने यह पत्र तब लिखा है जब भवानीपुर उपचुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भारी बढ़त हासिल होने का जश्न मनाने के लिए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने लगे। जांगीपुर और समसेरगंज विधानसभा सीटों पर भी पार्टी के उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं।

भवानीपुर सीट से बनर्जी की प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी की प्रियंका टिबरेवाल ने शनिवार रात को कलकत्ता उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल को पत्र लिखकर उनसे चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद हिंसा की किसी तरह की घटना को रोकने के लिए एहतियातन कदम उठाने का पुलिस को आदेश देने का अनुरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए