लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल के नामांकन पत्र दाखिले में चुनाव आयोग ने जानबूझकर देरी नहीं की: दिल्ली निर्वाचन कार्यालय

By भाषा | Updated: January 22, 2020 06:49 IST

आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं ने दावा किया था कि अधूरे कागजात के साथ आए 35 उम्मीदवारों ने कहा कि जब तक वे नामांकन नहीं भर लेते तब तक मुख्यमंत्री को नामांकन नहीं भरने देंगे। पार्टी नेताओं को इसमें साजिश दिखी। इस बयान पर दिल्ली चुनाव कार्यालय ने प्रतिक्रिया दी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने उन आरोपों को मंगलवार को खारिज कर दिया जिसमें यह कहा जा रहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नामांकन प्रक्रिया में कार्यालय ने जानबूझकर विलंब किया। कार्यालय ने कहा कि वे तय प्रक्रियाओं का पालन कर रहे थे।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने उन आरोपों को मंगलवार को खारिज कर दिया जिसमें यह कहा जा रहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नामांकन प्रक्रिया में कार्यालय ने जानबूझकर विलंब किया। कार्यालय ने कहा कि वे तय प्रक्रियाओं का पालन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अंतिम दिन ज्यादा उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करने आए जिससे रिटर्निंग अधिकारी को ज्यादा समय लगा।

आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं ने दावा किया था कि अधूरे कागजात के साथ आए 35 उम्मीदवारों ने कहा कि जब तक वे नामांकन नहीं भर लेते तब तक मुख्यमंत्री को नामांकन नहीं भरने देंगे। पार्टी नेताओं को इसमें साजिश दिखी। इस बयान पर दिल्ली चुनाव कार्यालय ने प्रतिक्रिया दी है।

बयान में बताया गया है कि इकाई को सोशल मीडिया के जरिए ऐसी जानकारी मिली कि उस पर मुख्यमंत्री के नामांकन पत्र दाखिले में जानबूझकर विलंब करने के आरोप लग रहे हैं। आरोपो में यह कहा जा रहा था कि रिटर्निंग अधिकारी एक उम्मीदवार के नामांकन पत्र को दाखिल करने में 30-35 मिनट का समय ले रहे हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘ यह स्पष्ट किया जाता है कि यह जानकारी भ्रामक है और चुनाव कार्यालय की तरफ से जानबूझकर कोई विलंब नहीं किया गया।’’ दिल्ली सीईओ कार्यालय ने शाम को बयान जारी कर कहा, ‘‘आज नामांकन के आखिरी दिन उम्मीदवारों की भारी भीड़ थी। शाम तीन बजे की अंतिम समय सीमा तक नयी दिल्ली क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी के समक्ष 66 उम्मीदवार मौजूद थे। भारी भीड़ के कारण नामांकन प्रक्रिया में तीन बजे के बाद तक का समय लगा।’’

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं