लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन आयोग ममता बनर्जी की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को कर सकता है दंडित: अधिकारी

By भाषा | Updated: March 12, 2021 17:20 IST

Open in App

नंदीग्राम,12मार्च भारत निर्वाचन आयोग पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घायल होने की घटना पर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मियों को चूक के लिए दंडित कर सकता है।

चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आयोग दंड पर निर्णय लेने से पहले राज्य सरकार और चुनाव के लिए तैनात दो पर्यवेक्षकों से रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रहा है।

आयोग के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ यकीनन यह उन पुलिसकर्मियों की ओर से चूक है, जिन पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा था। किसी को भी मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे को तोड़ कर घुसने नहीं दिया जाना चाहिए। हम कोई भी निर्णय लेने से पहले राज्य सरकार और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि आयोग को जो वीडियो मिला है उसमें दिखाई दे रहा है कि बुधवार को नंदीग्राम के बिरूलिया बाजार इलाके में प्रचार के दौरान बहुत सारे लोग मुख्यमंत्री के वाहन के नजदीक आ गए थे।

अधिकारी ने कहा कि वीडियो के फुटेज ‘‘ज्यादा स्पष्ट नहीं हैं, जिससे यह बात साफ हो सके कि बनर्जी पर हमला किया गया, जैसे उन्होंने आरोप लगाए हैं।’’

बनर्जी को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है और 20 से अधिक जवानों पर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बीच पूर्व मेदिनीपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कई प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है, घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठे किए हैं और वीडियो फुटेज भी जुटाए हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ अभी तक हमें घटना के बारे में लोगों से तरह-तरह की बातें सुनने को मिली हैं।’’

इस बीच, राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उन खबरों को खारिज किया कि जिला प्रशासन ने एक ‘‘प्रारंभिक रिपोर्ट’’ सौंपी है जिसमें इसे ‘‘दुर्घटना’’ करार दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें अभी ऐसा कुछ नहीं सौंपा गया है। हमें नहीं पता कि ऐसी बातें कहां से आ रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह