लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन आयोगः देश भर में एक लोकसभा और 64 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, मुख्य चुनाव आयुक्त अरोड़ा बोले- 29 सितंबर को निर्णय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2020 19:07 IST

बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा के लिए संवाददाता सम्मेलन के दौरान सवालों का जवाब देते हुए अरोड़ा ने कहा कि निर्वाचन आयोग के महासचिव उमेश सिन्हा फैसले के आधार पर उसी शाम कार्यक्रम को लेकर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव अधिकारियों और मुख्य सचिवों से मिली जानकारी पर गौर करने के बाद 29 सितंबर को इस बारे में फैसला करेगा।निर्वाचन आयोग (ईसी) ने एक बयान में कहा था कि बिहार चुनाव और उपचुनाव एक ही समय के आसपास कराए जाएंगे। बिहार में वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट का उपचुनाव भी लंबित है। छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में विधानसभा की एक-एक सीट रिक्त है।

नई दिल्लीः निर्वाचन आयोग एक लोकसभा सीट और 64 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव कराने पर संबंधित राज्यों के चुनाव अधिकारियों और मुख्य सचिवों से मिली जानकारी पर गौर करने के बाद 29 सितंबर को इस बारे में फैसला करेगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को इस बारे में बताया। बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा के लिए संवाददाता सम्मेलन के दौरान सवालों का जवाब देते हुए अरोड़ा ने कहा कि निर्वाचन आयोग के महासचिव उमेश सिन्हा फैसले के आधार पर उसी शाम कार्यक्रम को लेकर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करेंगे।

इससे पहले निर्वाचन आयोग (ईसी) ने एक बयान में कहा था कि बिहार चुनाव और उपचुनाव एक ही समय के आसपास कराए जाएंगे। अरोड़ा ने कहा कि जब ईसी ने बिहार चुनाव के साथ उपचुनाव कराने का फैसला किया था तो उपचुनाव के संबंध में कुछ राज्यों ने निवेदन भेजने को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखायी थी।

उन्होंने कहा कि अधिकतर निवेदन पिछले एक सप्ताह में मिले और आयोग अंतिम निर्णय के पहले सूचनाओं पर विचार-विमर्श करेगा। विभिन्न राज्यों में विधानसभा की 64 सीटें खाली हैं । इनमें से 27 सीटें मध्य प्रदेश में रिक्त हैं। कांग्रेस के बागी सदस्यों के पार्टी से इस्तीफे और भाजपा में शामिल होने पर ये सीटें रिक्त हुई थीं।

कांग्रेस सदस्यों के इस्तीफे के कारण कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गिर गयी थी और सत्ता में भाजपा की वापसी हुई थी। बिहार में वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट का उपचुनाव भी लंबित है। छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में विधानसभा की एक-एक सीट रिक्त है।

असम, झारखंड, केरल, नगालैंड, तमिलनाडु और ओडिशा में दो-दो सीटें रिक्त हैं। मणिपुर में पांच और गुजरात तथा उत्तरप्रदेश में आठ-आठ सीटें रिक्त हैं। इस साल जुलाई में निर्वाचन आयोग ने लोकसभा की एक सीट और विधानसभा की सात सीटों के लिए चुनाव को टालने की घोषणा की थी।

टॅग्स :उपचुनावचुनाव आयोगबिहार विधान सभा चुनाव २०२०मध्य प्रदेशकमलनाथशिवराज सिंह चौहानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल