लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव अमरनाथ यात्रा के बाद होंगे, चुनाव आयोग ने किया ऐलान, अक्टूबर-नवंबर में होने की उम्मीद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 4, 2019 21:00 IST

चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ी बात कही है। आयोग ने कहा कि इस साल के आखिर में जम्मू-कश्मीर विधासभा के चुनाव कराए जा सकते हैं। वहीं, चुनाव की तारीखों को लेकर आयोग ने कहा कि तारीखों का ऐलान अमरनाथ यात्रा के बाद किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति का जायजा लियाइस साल अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है। अमरनाथ यात्रा डेढ़ महीने यानी कि 46 दिनों तक चलेगी। इसकी समाप्ति 15 अगस्त को होगी। 

चुनाव आयोग ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा है कि सभी संबंध पक्षों से बातचीत करने के बाद ये फैसला किया गया है कि अमरनाथ यात्रा खत्म होने के बाद जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान किया जाएगा। 

             जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव अमरनाथ यात्रा के बाद होंगे। ये ऐलान चुनाव आयोग ने किया है। इस साल अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है। अमरनाथ यात्रा डेढ़ महीने यानी कि 46 दिनों तक चलेगी। इसकी समाप्ति 15 अगस्त को होगी। चुनाव आयोग ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा है कि सभी संबंध पक्षों से बातचीत करने के बाद ये फैसला किया गया है कि अमरनाथ यात्रा खत्म होने के बाद जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान किया जाएगा। माना जा रहा है कि अक्टूबर-नवंबर के महीने में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया और जवानों से राष्ट्र विरोधी तत्वों की कुटिल चालों को लेकर सजग रहने को कहा। जनरल रावत सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उनके पहले आधिकारिक दौरे पर सियाचिन ग्लेशियर भी गए थे।

एक अधिकारी ने कहा कि सेना प्रमुख ने उत्तरी सैन्य कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रनबीर सिंह के साथ बल की अभियान संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिये कोर जोन में व्हाइट नाइट कोर मुख्यालय का दौरा किया। उन्होंने कहा कि सेना प्रमुख ने किश्तवाड़ और रियासी सेक्टरों में परिचालन संरचनाओं को देखा और वहां उन्हें शांति और स्थायित्व के लिये उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी गई।

जनरल रावत ने नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों से भी विस्तार से बात की और अभियान, प्रशिक्षण, हथियार, उपकरण और प्रशासनिक मुद्दों पर जमीनी जानकारी हासिल की। उन्होंने बल के सभी सदस्यों की उनके अथक योगदान, निस्वार्थ सेवा और उच्च पेशेवराना स्तर के लिये सराहना की।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरचुनाव आयोगभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित