लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने स्थानीय प्रशासन से भय मुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए कहा

By भाषा | Updated: March 24, 2021 16:36 IST

Open in App

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 24 मार्च मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने बुधवार को कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) यह सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है कि लोग सुरक्षित माहौल में बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बाहर निकल सकें।

ईसीआई की एक पूर्ण पीठ कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विश्वास बहाली संबंधी अन्य उपायों की व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए मंगलवार से पश्चिम बंगाल की दो दिवसीय यात्रा पर है। राज्य में 27 मार्च को विधानसभा चुनावों के पहले चरण का मतदान होगा।

अरोड़ा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "आयोग स्थानीय प्रशासनों के साथ हाथ मिला रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग बाहर आएं और बेखौफ सुरक्षित माहौल में मतदान करें।"

विपक्षी दलों ने अक्सर राज्य में चुनाव संबंधी हिंसा के मुद्दों को उठाया है और ईसीआई के पास शिकायतें दर्ज कराई हैं।

आयोग ने आठ चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 209 सामान्य पर्यवेक्षक, 55 पुलिस पर्यवेक्षक और 85 व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।

उन्होंने कहा, "यहां तक ​​कि पर्यवेक्षकों पर भी आयोग करीबी नजर रख रहा है।"

अरोड़ा ने कहा कि ईसीआई किसी भी उल्लंघन के मामले में कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगा।

सीईसी ने कहा कि आयोग की पूर्ण पीठ ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए अशांत क्षेत्रों की पहचान और एहतियाती कार्रवाइयों का जायजा लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा